India

भारतीय नौसेना: अरब सागर में निगरानी तेज करने के लिए भारतीय नौसेना ने गोवा में तैनात किए दो P-8I सर्विलांस एयरक्राफ्ट

मजबूती: हाल के दिनों में पाकिस्तान और चीन की नौसेना ने अपनी क्षमताओं में इजाफा करने के साथ क्षेत्र में कई संयुक्त युद्धाभ्यास किए हैं। भारत ने इसी खतरे को भांपते हुए अरब सागर में निगरानी तेज करने का फैसला किया है। भारतीय नौसेना ने अरब सागर और आसपास बढ़ रही पाकिस्तान और चीन की नौसेना गतिविधियों का मुकाबला करने के लिए पनडुब्बीरोधी और टोही विमान पी-81 की पश्चिमी समुद्र तट पर गोवा में तैनाती की है। आईएनएस हंसा पर इनकी तैनाती के बाद इलाके में भारत की टोही क्षमताओं में इजाफा होगा।

भारतीय नौसेना के प्रवक्ता ने बताया कि दो बोइंग पी-81 विमान 30 दिसंबर 2021 को भारत पहुंचे थे। इन्होंने आईएनएस हंसा पर काम शुरू कर दिया। यहां तैनात करने से पहले इनमें स्वदेशी उपकरण लगाए गए और जरूरी परीक्षण किए गए। भारतीय नौसेना ने आठ पी-81 विमानों की पहली खेप 2013 में मंगाई थी, जो अराक्कोनम में आईएनएस राजाली पर तैनात है। नए एयरक्राफ्ट नौसेना की स्क्वाड्रन 316 में शामिल हुए हैं।

जैसा कि पी-8आई एयरक्राफ्ट अत्याधुनिक सेंसरों से लैस है। भारतीय नौसेना के पास पहले से ही 12 से ज्यादा पी-8आई विमान हैं, जिन्हें पहले ही हिंद महासागर में चीन के पोतों और पनडुब्बी पर निगरानी रखने के लिए तैनात किया गया है। बोइंग भारतीय नौसेना के पी-8आई बेड़े के पायलटों को प्रशिक्षण, स्पेयर पार्ट, फील्ड सेवा आदि में मदद करती है। पी-8आई में अतुलनीय समुद्री सैन्य परीक्षण और पनडुब्बी रोधी युद्धक क्षमता के अलावा इन्हें आपदा और मानवीय मिशनों में भी बखूबी इस्तेमाल किया गया है। नौसेना को इसी साल जुलाई में 10वां विमान मिला था। इसके बाद अक्तूबर में भारत को 11वां एयरक्राफ्ट सौंपा गया था।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top