करण जौहर ने अपनी अगली फिल्म का ऐलान कर दिया है. इस फिल्म का टाइटल है रॉकी और रानी की प्रेम कहानी. करण जौहर खुद इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे. करण जौहर ने इस फिल्म के लिए रणवीर सिंह और आलिया भट्ट को लीड रोल में साइन किया है. इस प्रेम कहानी में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अलावा धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में धर्मेंद्र और शबाना आजमी को आलिया भट्ट के ग्रैंडपैरंट्स का किरदार दिया गया है जबकि जया बच्चन रणवीर सिंह की ग्रैंडमदर की भूमिका में नजर आएंगी।
इंस्टाग्राम पर करण जौहर ने मोशन पोस्टर के साथ रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की घोषणा की। इसके साथ ही करण ने लिखा, अपने पसंदीदा लोगों के सामने लेंस के पीछे जाने के लिए रोमांचित! रॉकी और रानी की प्रेम कहानी प्रस्तुत करते हुए। कोई और नहीं बल्कि रणवीर सिंह और आलिया भट्ट। इशिता मोइत्रा, शशांक खेतान और सुमित रॉय द्वारा लिखित। 2022 में आपकी स्क्रीन पर आ रही है यह अनोखी कहानी!
https://www.instagram.com/p/CQ-VGu5JigW/?utm_source=ig_web_copy_link
बता दें कि करण जौहर ने बॉलीवुड करियर के बारे में बात करते हुए बताया था कि कैसे उन्होंने धर्मा प्रोडक्शन, धर्माटिक, धर्मा कॉर्नरस्टोन कंपनी के साथ-साथ धर्मा 2.0 को लॉन्च किया है। करण ने आज अपनी कंपनियों को देश की सबसे बड़ी फिल्म पावरहाउस प्रोडक्शन कंपनी बना दिया है। हाल ही में उन्होंने टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी DCA लॉन्च की थी।