Uttar Pradesh

पुलिया के नीचे बोरे में भरा मिला सड़ा गला शव,

✍️ विकास शुक्ला

मिल्कीपुर, अयोध्या।

पुलिया के नीचे बोरे में भरा मिला सड़ा गला शव इनायत नगर पुलिस ने रातों-रात लगवा दिया ठिकाने। इनायत नगर पुलिस ने व्यक्ति के शव को बताया जानवर का शव। इनायत नगर पुलिस की कार्यशैली को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म।इनायत नगर थाना क्षेत्र के छिवली गांव के समीप जंगल के पास बनी पुलिया के नीचे बोरे में काट काट कर भरा गया शव मिलने से गांव सहित क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने इनायत नगर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले को रफा-दफा करने की नियत से बोरे में काट काट कर भरे गए शव को ठिकाने लगवा दिया। इनायत नगर पुलिस द्वारा ग्रामीणों को यह बताते हुए शव को दफना दिया गया कि यह किसी जानवर का शव है। पुलिस की कार्यशैली को देखकर स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है तथा चर्चाओं का बाजार भी गर्म है। ग्रामीणों का कहना है कि किसी अज्ञात व्यक्ति की हत्या कर शव को काट काट कर बोरे में भरकर पुलिया के नीचे साक्ष्य छुपाने की नियत से फेंक दिया गया था। जिसमें दुर्गंध आ रही थी। पुलिस ने इंसान के शव को जानवर का शव बताया उसके बाद रीति रिवाज के अनुसार दफन भी करवाया है। ग्रामीणों का कहना है कि बीते मंगलवार की देर शाम जानवर चरा रहे स्थानीय लोगों ने पुलिया के नीचे से अजीब दुर्गंध फैलती देख इलाकाई पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणोंं का कहना है कि पुलिया की ईंटों में खून के छींटे पड़े हुए थे जिन्हें पुलिस ने तुड़वा कर गायब कर दिया। यही नहीं पुलिया के नीचे शराब की सीसी एवं फाइबर के गिलास भी मौके पर पुलिस को मिले थे जो अभी भी मौके पर ही विद्यमान हैं। जिसके बाद मौके पर पहुंची इनायत नगर पुलिस ने पहले यह कहते हुए लोगों को मौके से चले जाने को कहा कि यह किसी जानवर का शव है। फिर क्या था थोड़ी देर बाद अंधेरा होने के बाद क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर राकेश कुमार श्रीवास्तव, इनायत नगर थाने के प्रभारी निरीक्षक राहुल कुमार बीट प्रभारी दरोगा शैलेश कुमार त्रिवेदी एवं पुलिस कर्मियों की टीम केे साथ मौके पर पहुंचेे तथा बोरे में भरेे मिले शव को पुलिसिया विधिक कार्यवाही करने के बजाए ठिकाने लगाने की जुगत में जुट गए। प्रभारी निरीक्षक ने आनन-फानन में रात्रि करीब 9 बजे थाने के पुलिस कर्मियों एवं साथ में लेकर मौके पर पहुंचे दो मजदूरों की मदद से पुलिया के बगल में बड़ा सा गड्ढा खोदवाया जिसमें बोरी में भरी लाश को दफन करवा दिया। इनायत नगर पुलिस की रात में की गई इस कार्यवाही के बाद बुधवार को सुबह भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और इनायतनगर पुलिस के कारनामों की चर्चा करने लगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

महराजगंज के जेएनपीजी कॉलेज में एएसपी सिद्धार्थ ने किया ‘विद्यार्थी संवाद’, छात्रों को दिए करियर और सुरक्षा के टिप्समहराजगंज के जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने ‘विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम के तहत छात्रों का मार्गदर्शन किया, जहां उन्होंने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, समय प्रबंधन और लक्ष्य हासिल करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके सवालों के जवाब भी दिए और जीवन में अनुशासन तथा कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top