India

BREAKING NEWS: मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के खिलाफ ठाणे पुलिस में एक और मामला दर्ज, परमबीर सिंह समेत 25 अफसरों को सस्पेंड करने की मांग

वसूली कांड: मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार और वसूली समेत कई मामले दर्ज हैं। दो मामलों में एसीबी उनके खिलाफ जांच भी कर रही है। परमबीर सिंह के खिलाफ ठाणे के कोपरी पुलिस स्टेशन में एक और मामला दर्ज किया गया है। डीसीपी पराग मानेरे, बिल्डर संजय पुनामिया, व्यवसायी सुनील जैन और एक मनोज घाटकर और तीन अधिकारियों के खिलाफ जबरन वसूली का मामला दर्ज किया गया है।

मामले की जांच सीआईडी को ट्रांसफर कर दिया गया है।  इससे पहले मुंबई के मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर सीआईडी को जांच के लिए सौंपी गई थी।  परमबीर सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार और वसूली समेत कई मामले दर्ज हैं। दो मामलों में एसीबी उनके खिलाफ जांच भी कर रही है।

स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर परमबीर सिंह 4 मई से छुट्टी पर हैं। 29 अगस्त तक उन्होंने दो बार छुट्टी को बढ़ाया भी है। हालांकि, बाद में उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी, ना ही वे ड्यूटी पर वापस लौटे। अभी तक उनकी ओर से इसे लेकर कोई जवाब भी नहीं दिया गया है।

महाराष्ट्र के डीजीपी संजय पांडेय ने राज्य सरकार से पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह और 25 अन्य पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड करने की सिफारिश की है। वहीं, महाराष्ट्र सरकार ने कहा कि डीजीपी द्वारा ये प्रस्ताव भेजा गया है।  हालांकि, सरकार की ओर से इसे वापस भेज दिया गया है और कहा गया है कि जिन अधिकारियों  को सस्पेंड करने की मांग की गई है, उसमें अधिकांश के ऊपर कोर्ट में मामले चल रहे हैं। ऐसे में इस प्रस्ताव पर अभी फैसाल नहीं लिया जा सकता।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top