देश में कोरोना: त्योहारों के बाद से देश में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। देश में कोरोना की रफ्तार सुस्त पड़ती जा रही है। दैनिक मामलों में कमी हो रही है। हालांकि भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 8488 नए केस सामने आए हैं।
वहीं सक्रिय मामलों की संख्या में भी रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई है। देश में फिलहाल सक्रिय मामलों की संख्या 1,18,443 है, जो कुल मामलों का 0.34 प्रतिशत है। यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। वहीं, बीते 24 घंटे में महामारी से 249 लोगों की मौत हो गई जबकि 12,510 लोग ठीक हुए।
11,919 नए मामलों में से केरल से ही 5080 मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं, केरल में पिछले 24 घंटे में 40 लोगों की मौत हो गई जबकि 7908 लोग ठीक हुए।
