देश में कोरोना अपडेट: कल के मुकाबले देश में कोरोना के नए मामलों में आज कमी, 24 घंटे में आए 1216 नए केस, 18 लोगों की मौत

देश में कोरोना: देश में कोरोना वायरस के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। कल के मुकाबले देश में कोरोना के नए मामले में आज कमी दर्ज की गई है। आज भी देश में 1000 से ज्यादा नए केस सामने आए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1,216 केस दर्ज किए गए हैं। बता दें कि कल देश में महामारी के 1,321 नए मरीज मिले थे। देश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या में भी लगातार कमी आ रही है। कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या अब 15,705 हो गई है। तीन नवंबर को देश में सक्रिय मरीज 16,243 थे। यानि 24 घंटे में 393 सक्रिय मरीज कम हुए हैं।

बीते 24 घंटे में कोरोना से 18 लोगों की मौत भी हुई है। बता दें कि देश में कोविड-19 के अब तक कुल 4 करोड़ 46 लाख 58 हजार 365 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, 5 लाख 30 हजार 479 लोगों की कोरोना से जान गई है। साथ ही अब तक 4 करोड़ 41 लाख 12 हजार 181 मरीज रिकवर हो चुके हैं।

देश में 219.69 के करोड़ से ज्यादा लोगो को वैक्सीन लग चुकी हैं। देश में 102.68 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगी है। 95 करोड़ से ज्यादा दूसरी डोज लग चुकी है। इसके अलावा लगभग 22 करोड़ लोगों को प्रीकाशन डोज भी लग चुकी है। देश में एक्टिव केस- 0.04 फीसदी, रिकवरी दर- 98.78 फीसदी है।