Elections news

यूपी चुनाव 2022 मे सपा स्टारवार के लिए तैयार , पूर्वांचल के भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव से हुई मुलाकात और “बाइस में बाईसाइकिल के संकल्प की बात “

सपा विधानसभा चुनाव में विपक्षियों के भोजपुरी स्टार वार के लिए तैयार हो रही है। इसलिए पार्टी ने भोजपुरी सुपर स्टारों के लिए दरवाजे खोल दिए हैं। भोजपुरी फिल्म के सुपर स्टार खेसारी लाल यादव ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की।  उधर, सियासी हलके में इसे भाजपा के भोजपुरी सुपर स्टारों से मुकाबले की रणनीति माना जा रहा है।


भाजपा में मनोज तिवारी के बाद रवि किशन सांसद बने। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में आजमगढ़ से भाजपा के टिकट पर दिनेश लाल यादव निरहुआ ताल ठोंक चुके हैं। निरहुआ के भाई बिरहा सम्राट के नाम से मशहूर विजय लाल यादव भी सपा में ही हैं।
इसीबीच सपा ने सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का भी गठन कर लिया है। इस प्रकोष्ठ में जिलेवार गीत संगीत में रुचि रखने वाले लोगों को जोड़ा जा रहा है। सप्ताह भर पहले गोरखपुर की भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री काजल निषाद ने अखिलेश यादव से मुलाकात की थी। चर्चा है कि वह जल्द ही सपा की सदस्यता ले लेंगी। इसी बीच मंगलवार को खेसारी लाल ने सपा अध्यक्ष से मुलाकात की।

Twitter पर अखिलेश यादव ने लिखा कि लोकप्रिय भोजपुरी फिल्म अभिनेता व गायक खेसारी लाल यादव से हुई मुलाकात और बाइस में बाईसाइकिल के संकल्प की बात। हैश टैग के साथ बाइस में बाइसिकल।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top