Uttar Pradesh

लखनऊ: डॉ. राममनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में पूर्व सीएम कल्याण सिंह भर्ती , सीएम योगी व फिर रक्षा मंत्री राजनाथ ने लिया हालचाल

उतर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को शनिवार देर रात डॉ. राममनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराना पड़ा। उनके शरीर मे सूजन की शिकायत है। संस्थान में मेडिसिन विभाग के डॉक्टर की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है।

संस्थान के प्रवक्ता डॉक्टर श्रीकेश सिंह के अनुसार कल्याण सिंह की तबीयत स्थिर है। पिछले सप्ताह उनको लोहिया संस्थान में भर्ती कराया गया था। संस्थान में हुई जांच में यूरिया व क्रिएटिनिन बढ़ा है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह का हालचाल लेने के लिए डॉ.राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचे। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह। – फोटो : erranewsindia

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी इस समय लखनऊ दौरे पर हैं। उन्होंने भी डॉ.राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचकर कल्याण सिंह का हालचाल लिया।

Most Popular