Bollywood

मिल्खा सिंह के निधन से टूटे फरहान अख्तर, बॉलीवुड सेलेब्स भी शोक में, कही ये बात

फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर महान धावक मिल्खा सिंह के निधन से पूरा देश शोक में है। करीब एक महीने तक कोरोना संक्रमण से जूझने के बाद शुक्रवार देर रात 11:30 बजे चंडीगढ़ में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर सोशल मीडिया पर तमाम दिग्गज हस्तियां दुख व्यक्त कर रही हैं। बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर का मिल्खा सिंह से खास नाता रहा है। फिल्म ‘भाग मिल्खा भाग’ में उनकी जिंदगी को फरहान ने पर्दे पर उतारा। फरहान अख्तर ने मिल्खा सिंह के किरदार को करने के लिए जमकर पसीना बहाया था।

फिल्म को समीक्षकों से लेकर दर्शकों ने खूब सराहा था। अब फरहान ने बताया कि उनके लिए इस पर यकीन करना आसान नहीं है कि मिल्खा सिंह नहीं रहे। फरहान अख्तर ने लिखा,”प्रिय मिल्खा जी, मेरा एक हिस्सा अभी भी यह मानने से इंकार कर रहा है कि आप नहीं रहे। हो सकता है कि यह वो जिद्दी पक्ष है जो मुझे आपसे विरासत में मिला है.. वह पक्ष जब वह किसी चीज पर अपना मन लगाता है, तो कभी हार नहीं मानता और सच तो यह है कि आप हमेशा जीवित रहेंगे। क्योंकि आप एक बड़े दिल वाले, प्यार करने वाले, गर्मजोशी से भरे, जमीन से जुड़े इंसान से ज्यादा थे।”

वहीं प्रियंका चोपड़ा, शाहरुख खान, रवीना टंडन, तापसी पन्नू समेत कई सेलेब्स ने मिल्खा के जाने के बाद उन्हें श्रद्धांजलि दी है। शाहरुख खान ने लिखा, उड़ता हुआ सिख अब व्यक्तिगत रूप से हमारे बीच नहीं रहेगा लेकिन उनकी उपस्थिति हमेशा महसूस की जाएगी और उनकी विरासत बेजोड़ रहेगी… मेरे लिए एक प्रेरणा… लाखों लोगों के लिए एक प्रेरणा। रेस्ट इन पीस मिल्खा सिंह सर।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top