श्रेया घोषाल ने साझा की बेटे की फोटो

श्रेया घोषाल ने 22 मई को अपने बेटे को जन्म दिया था। श्रेया ने यह खुशी सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर की थी। बता दें कि श्रेया ने प्रेग्नेंसी की घोषणा भी इंस्टाग्राम पर ही साझा की थी जिसके बाद से वो लगातार सुर्खियों में बनी हुई थीं। पहले फैंस यह जानने के लिए उत्सुक थे कि श्रेया के घर नन्हें राजकुमार आएंगे या एक नन्हीं परी। यह बात तो 22 मई को साफ हो गई थी। लेकिन एक और चीज है जिसके लिए फैंस अब भी बेकरार हैं और टकटकी लगाएं हैं कि आखिर कब मां और बच्चे की पहली झलक देखने को मिलेगी। अब यह इंतजार भी खत्म हो गया है।

दरअसल, श्रेया ने एक ट्वीट किया है जिसमें वह अपने बेटे और पति के साथ नजर आ रही हैं। देखते ही देखते तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है और फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। वहीं श्रेया ने कैप्शन के माध्यम से बेटे के नाम का भी खुलासा कर दिया है।
श्रेया ने लिखा, ‘हम आपको मिलाने जा रहे हैं- ‘देवयान मुखोपाध्याय’ से। इन्होंने 22 मई को जन्म लिया और हमारे जीवन को हमेशा के लिए बदल दिया। उसकी पहली झलक में ही उसने हमारे दिलों को प्यार से भर दिया था, सिर्फ एक मां और पिता ही अपने बच्चे के लिए यह महसूस कर सकते हैं। मैं बहुत खुश हूं और ढेर सारा प्यार।’ इसके साथ-साथ उन्होंने अपने पति को भी टैग किया है।

श्रेया ने बेटे का नाम देवयान रखा है। इसका अर्थ है देवताओं का रथ। हालांकि, इसका एक और अर्थ देवताओं की सेवा करना भी है। श्रेया की इस तस्वीर पर फैंस समेत कई सिलेब्रिटीज भी कमेंट कर रहे हैं और श्रेया को शुभकामनाएं दे रहे हैं। सोफी चौधरी ने लिखा- यह बहुत ही खूबसूरत और प्यारा नाम है। दीया मिर्जा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा, ‘छोटे शहजादे पर कृपा बनी रहे। इस खूबसूरत दुनिया में जगमगाते रहो और जीवन भर अपने माता-पिता के प्यार को लेकर चलते रहो।’
बेटे के जन्म के बाद श्रेया ने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ यह खुशी साझा की थी। उन्होंने खुशखबरी देते हुए लिखा था, ‘भगवान ने हमें आज दोपहर बेबी बॉय के रूप में कीमती आशीर्वाद दिया है। यह ऐसा इमोशन है जो पहले कभी महसूस नहीं किया। शिलादित्य और मैं अपने परिवार के साथ बेहद खुश हैं। अनगिनत दुआओं के लिए आप सभी को शुक्रिया।’
दरअसल, श्रेया ने अपने बेटे और पति शिलादित्य मुखोपाध्याय के साथ एक प्यारी तस्वीर साझा की है। इसके साथ ही उन्होंने अपने बेटे के नाम का भी खुलासा कर दिया है। श्रेया की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है और लोग उनके बेटे का नाम और नाम का अर्थ जानने के लिए बेताब हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *