लंबे समय तक हिमाचल के मुख्यमंत्री रहे हमारे मित्र वीरभद्र सिंह की कमी बहुत खलेगी- दलाई लामा

आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर दुख जताया है। धर्मगुरु के करीबी मित्रों में से एक रहे पूर्व मुख्यमंत्री के निधन को उन्होंने अपने लिए भी बड़ा नुकसान बताया है। दलाई लामा ने दिवंगत वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह को एक पत्र लिखकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

खुद को दूसरों की सेवा में समर्पित करते हुए, उन्होंने लिखा, वीरभद्र सिंह ने एक लंबा और सार्थक जीवन व्यतीत किया। जिस तरह से उन्होंने लोगों की जरूरतों को गहरे स्नेह और करुणा के साथ सुना, उसकी मैं प्रशंसा करता था। कई वर्षों से हम एक-दूसरे को जानते थे, उन्होंने मुझे जो गर्मजोशी भरी दोस्ती दिखाई, उसके लिए मैं व्यक्तिगत रूप से आभारी हूं।”

बता दें कि हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह का लंबी बीमारी के बाद बृहस्पतिवार को निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे। इंदिरा गांधी चिकित्सा कॉलेज एवं अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर जनक राज ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री ने सुबह 3.40 बजे अस्पताल में आखरी सांस ली। 

दलाई लामा ने आगे कहा, ‘‘इतिहास गवाह है, पूर्ववर्ती रियासत बुशहर जिससे ‘राजा साहब’ आते हैं, वहां के लोगों और उनके पड़ोसी पश्चिम तिब्बत के लोगों के बीच लंबे समय से करीबी संबंध रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यहां हिमाचल प्रदेश में, सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे हमारे वीरभद्र सिंह की कमी बहुत खलेगी।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *