Politics

सदर विकास खण्ड के प्रमुख पद की भाजपा प्रत्याशी सोनी कश्यप निर्विरोध विजयी


ब्यूरो कार्यालय महराजगंज


महाराजगज 9 जुलाई। सदर विकास खण्ड के प्रमुख पद की भाजपा प्रत्याशी सोनी कश्यप निर्विरोध विजयी। दूसरे प्रत्याशी अनीता ने अपना नामांकन वापस लिया।धन्यवाद। दोनों प्रत्याशी भाजपा से टिकट मांग रहे थे आज पार्टी के निर्णय को सर्वोपरि मानते हुए अनीता ने दावेदारी से अपना नाम वापस ले लिया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजीया, नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जॉयसवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद गुप्ता, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अरुणेश शुक्ल, नरेंद्र खरवार, नगर अध्यक्ष राघवेंद्र मिश्र, मण्डल अध्यक्ष दिलीप शर्मा, आकाश गुप्ता, राम प्रीत गुप्ता, साधु गुप्ता, विवेक गुप्ता, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष बलराम दुबे, सभासद आकाश श्रीवास्तव, दलजीत सिंह के अलावा तमाम लोग मौजूद रहे।इस अवसर पर सदर विधायक जयमंगल कन्नौजीया ने कहाकि भारतीय जनता पार्टी अनुशासित पार्टी है ,पार्टी की नीतियों के कारण आज पंचायत चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत हो रही है।सदर विकास खण्ड में भी पार्टी के कार्यकर्ता चुनाव में दावेदारी किये थे टिकट नही मिला इस कारण आज अपना नामांकन अनिता ने वापस ले लिया। जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास ने कहाकि भारतीय जनता पार्टी के नीतियों के कारण आज हम जीत रहे है।

Most Popular