India

सिंगल यूज प्लास्टिक : केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव ने कहा प्रतिबंधित प्लास्टिक पर रोक के लिए राज्यों में बनेंगे नियंत्रण कक्ष

सिंगल यूज प्लास्टिक : सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 30 जून तक मौजूदा स्टॉक को हटा लेने को कहा है। उसके बाद एक जुलाई से सघन अभियान चलाया जाएगा। स्टॉक रखने वालों, आपूर्तिकर्ताओं एवं वितरकों को भी इन उत्पादों के कारोबार से दूर रहने को कहा गया है। इसका उल्लंघन करने वाली कंपनियों को जुलाई के पहले सप्ताह में चलाए जाने वाले अभियान में बंद कर दिया जाएगा।

केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव ने बताया कि प्लास्टिक पर प्रतिबंध को लागू करने के लिए एक जुलाई से देश और राज्यों के स्तर पर कंट्रोल रूम बनेंगे। विशेष प्रवर्तन दल प्रतिबंध की निगरानी करते हुए इसका अनुपालन कराएंगे। इसके लिए 4,005 शहरी क्षेत्रीय निकाय पंजीकृत किए गए हैं।

सभी 36 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों से कहा गया है कि वे अपने राज्य में एसयूपी (सिंगल यूज प्लास्टिक) लाने या ले जाने से रोकने के लिए सीमा जांच केंद्र बनाएं। सीपीसीबी के एप पर नागरिक भी शिकायत कर सकेंगे। केंद्रीय व राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व अन्य एजेंसियां और संस्थाएं जागरूकता गतिविधियां आयोजित करेंगी।

भारत ने 2018 में विश्व पर्यावरण दिवस पर प्लास्टिक प्रदूषण रोकने की पहल की थी। पीएम मोदी ने फरवरी 2022 में वन ओशियन समिट में एसयूपी पर प्रतिबंध की घोषणा की। भारत ने इसे पहले 75 माइक्रोन से कम मोटे प्लास्टिक के कैरी बैग पर 30 सितंबर 2021 से प्रतिबंध लगाया था। 120 माइक्रोन से कम मोटे प्लास्टिक के कैरी बैग पर 31 दिसंबर 2022 से प्रतिबंध लगाने की घोषणा हुई थी।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top