Elections news

कैबिनेट विस्तार: केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी को एक साथ मिली दोहरी खुशी -बेटी की शादी से एक दिन पहले बने केंद्रीय मंत्री

मोदी कैबिनेट में जगह बनाने वाले महराजगंज से भाजपा सांसद पंकज चौधरी को एक साथ दोहरी खुशी मिली, पंकज ने बुधवार को मंत्री पद की शपथ ली और शुक्रवार को उनकी बड़ी बेटी श्रुति चौधरी की गुड़गांव में शादी है। इससे पूरा परिवार खुश है। परिवार के सभी सदस्य गुड़गांव में ही हैं। पंकज की मां उज्जवल चौधरी समाजसेविका हैं।

पंकज चौधरी ने पहला चुनाव गोरखपुर की शिवपुर सीट से पार्षद पद का चुनाव लड़ा था। वह गोरखपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर भी रह चुके हैं। पूरा परिवार गीता प्रेस के पास हरवंश गली शेखपुरा में रहता है। केंद्रीय मंत्री बनने वाले पंकज के परिवार में दोहरी खुशी आई है।

पंकज चौधरी राजनीति के महारथी हैं। वह छठवीं बार सांसद बने हैं।  सांसद की मां भी महराजगंज की जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं। दिवंगत भाई प्रदीप चौधरी ने भी जिला पंचायत अध्यक्ष की कमान संभाली थी।

सांसद को मंत्री बनाए जाने की जानकारी थी लेकिन शपथ लेने का बुलावा बुधवार की सुबह ही आया था। पंकज के मंत्री बनने पर पत्नी भाग्यश्री चौधरी, बेटी श्रुति चौधरी, बेटे रोहन चौधरी और पुरे परिवार ने शुभकामनाएं दी हैं। कहा है कि मंत्री के रूप में वह देश, समाज की सेवा करते रहेंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top