Venkaiah Naidu Birthday: 72 साल के हुए वेंकैया नायडू, छात्र जीवन से राजनीति शुरू करने वाले नायडू 2017 में उपराष्ट्रपति बने

Venkaiah Naidu 72nd Birthday: देश के उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के चेयरमैन वेंकैया नायडू आज 72 साल के हो गए हैं। वेंकैया नायडू का जन्म 1 जुलाई 1949 को चावतापलेम में हुआ था जो मद्रास राज्य का नेल्लोर जिला था, ये अब आंध्र प्रदेश में है। 11 अगस्त 2017 को उपराष्ट्रपति चुने जाने से पहले नायडू मोदी कैबिनेट में मंत्री थे। ये भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक प्रमुख नेता रहे हैं। उन्होंने 2002 से 2004 तक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया है। वो अटल सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं।

1974 में वह आंध्र प्रदेश के भ्रष्टाचार विरोधी जयप्रकाश नारायण छात्र संघर्ष समिति के संयोजक बने। वह आपातकाल के विरोध में सड़कों पर उतरे और उन्हें जेल में डाल दिया गया। 

मंत्री भी रह चुके केंद्र में

1999 के आम चुनावों में एनडीए की जीत के बाद वह प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली सरकार में ग्रामीण विकास के लिए केंद्रीय कैबिनेट मंत्री बने। उन्हें ग्रामीण विकास में सुधारों के लिए आक्रामक रूप से जोर देने और इस अवधि के दौरान शुरू की गई कई योजनाओं जैसे ‘प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना’ के लिए जाना जाता था। 2014 के आम चुनावों में भाजपा की जीत के बाद उन्होंने 26 मई 2014 को शहरी विकास और संसदीय मामलों के मंत्री के रूप में शपथ ली। 2017 के उपराष्ट्रपति चुनाव लड़ने के लिए नायडू ने मंत्री पदों से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने भारत के 13वें उपराष्ट्रपति का चुनाव जीता। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *