आज महिलाओं की सुरक्षा व उनके सम्मान की रक्षा के लिए मिशन शक्ति के तृतीय फेज के अभियान की शुरुआत के दिन ग्राम पनेवा पनेई थाना कोतवाली जनपद महाराजगंज में स्थित पंचायत भवन में निर्मित मिशन महिला शक्ति कार्यक्रम ग्राम प्रधान पनेवा पनेई व तमाम नारी शक्ति की उपस्थिति में महिला आरक्षी अनीता पांडे के द्वारा किया गया जेल चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक ब्रह्म कुमार उपाध्याय ने एकत्रित महिलाओं को मिशन महिला शक्ति कक्ष की उपयोगिता के बारे में बताया कि महिला शक्ति कक्ष में प्रत्येक सप्ताह महिला पुलिस अधिकारी आकर महिलाओं से संबंधित समस्याओं को सुनेंगी उनको साइबर एवं अन्य महिला उत्पीड़न एवं उनके अधिकार व महिलाओं के उत्पीड़न को रोकने के लिए बने कानूनों की जानकारी देंगी तथा महिलाओं की समस्याएं सुनकर उनका मौके पर निराकरण करेंगी जो महिलाएं संकोच बस थाना नहीं जाना चाहती हैं वह महिलाएं अपनी समस्याओं के बारे में अपने गांव में ही पंचायत भवन में महिला आरक्षी से शेयर कर सकती है ताकि उनका शीघ्र निराकरण किया जा सके समय-समय पर पीड़ित महिलाओं से महिला आरक्षी वार्ता करेंगी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान हम सभी पुलिस वालों का नैतिक कर्तव्य ही नहीं धर्म भी है।
