महाराजगंज ब्यूरो चीफ राज पांडेय की विशेष खबर
अभिषेक मिश्र बनाए गए महाराजगंज जिले के भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष!
महाराजगंज भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने भारतीय जनता युवा मोर्चा संगठन में महाराजगंज जिले में अभिषेक मिश्र को महाराजगंज जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है! इससे पहले अभिषेक जी भारतीय जनता युवा मोर्चा में ही जिला उपाध्यक्ष के पद पर भारतीय जनता पार्टी में एक सरल कुशल और अच्छे कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे थे! एक तरफ जहां महाराजगंज में नेतृत्व कर्ताओं में ब्राह्मण चेहरों की कमी थी वहां महाराजगंज भारतीय जनता पार्टी ने ब्राह्मण चेहरों और ब्राह्मण वोट बैंक का खेल खेलते हुए पार्टी के तरफ ब्राह्मणों का वोट बैंक बनाए रखने के लिए अभिषेक मिश्र को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है!
