India

पंजाब विधानसभा चुनाव: सिद्धू ने कहा- पंजाब मॉडल है तो नवजोत सिद्धू है, फिर उठाई सीएम चेहरा घोषित करने की मांग

पंजाब विधानसभा चुनाव: पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू अपने 13 सूत्रीय पंजाब मॉडल को सूबे के भविष्य की तस्वीर के रूप में पेश कर रहे है, उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि उनका पंजाब मॉडल या तो कांग्रेस के चुनाव घोषणापत्र का हिस्सा होगा या फिर घोषणापत्र नहीं होगा। उन्होंने कहा कि पंजाब मॉडल है तो नवजोत सिद्धू है। इसके साथ ही उन्होंने पंजाब चुनाव में कांग्रेस का मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किए जाने की मांग को फिर से बुलंद करते हुए कहा कि पंजाब की जनता दुविधा में है और अगर यह दुविधा दूर हो गई तो पार्टी इस चुनाव में 70 सीटें जीतकर फिर से सरकार बनाएगी।

चंडीगढ़ में सिद्धू ने जहां पंजाब मॉडल के एजेंडे को फिर से विस्तारपूर्वक रखा, वहीं राज्य में पार्टी और सरकार से जुड़े मुद्दे भी इशारों-इशारों में उठाए। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता के सामने आज यह सवाल है कि प्रदेश को दलदल से बाहर कौन और कैसे निकालेगा। इसके लिए रोडमैप होना चाहिए और अगर इस रोडमैप को घोषणापत्र के रूप में पेश किया गया तो कांग्रेस की जीत पक्की है। जनता उसी पर भरोसा करेगी जो रोडमैप पेश करेगा कि खजाना कैसे भरेगा, विदेश का रुख कर रहे युवाओं को पंजाब में रोजगार कैसे मिल सकेगा, युवाओं को उद्यमी कैसे बनाया जा सकता है और कृषि क्षेत्र को फिर से कैसे प्रफुल्लित कर किसानों का जीवन सुधारा जा सकता है। लोगों की यह दुविधा दूर करनी ही होगी।

अपने पंजाब मॉडल को घोषणापत्र में शामिल करने के सवाल पर सिद्धू ने कहा कि अब तो चुनाव ही 25 दिन दूर रह गए हैं और घोषणापत्र भी 5-7 दिन दूर है। सब कुछ सामने आ जाएगा। अगर यह घोषणापत्र है तो नवजोत सिद्धू की राजनीति है और अगर यह घोषणापत्र न हुआ तो फिर क्या कहूं। हालांकि सिद्धू ने यह भी कहा कि उनकी घोषणापत्र कमेटी के चेयरमैन प्रताप सिंह बाजवा के साथ एक घंटे तक बैठक हुई है इसलिए जल्द ही घोषणापत्र के जरिये सब कुछ सामने आ जाएगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

महराजगंज के जेएनपीजी कॉलेज में एएसपी सिद्धार्थ ने किया ‘विद्यार्थी संवाद’, छात्रों को दिए करियर और सुरक्षा के टिप्समहराजगंज के जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने ‘विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम के तहत छात्रों का मार्गदर्शन किया, जहां उन्होंने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, समय प्रबंधन और लक्ष्य हासिल करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके सवालों के जवाब भी दिए और जीवन में अनुशासन तथा कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top