India

दिल्ली: छठ पर प्रतिबंध को लेकर भाजपा ने दिल्ली सीएम की निंदा की, छठ पूजा को लेकर सीएम केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन कर रहे मनोज तिवारी को लगी चोट

दिल्ली: दिल्ली भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने छठ पूजा पर रोक के विरोध में मंगलवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन किया। दिल्ली मे सीएम हाउस के बाहर छठ पूजा को लेकर विरोध प्रदर्शन में भाजपा सांसद मनोज तिवारी घायल हो गए। इस दौरान कई प्रदर्शनकारियों को चोटें आई हैं। कहा जा रहा है कि मनोज तिवारी वाटर कैनन चलने के दौरान बैरीकेडिंग से गिरने से घायल हो गए। कान और पैर में चोट आई है। मनोज तिवारी को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने कोरोना के चलते 30 सितंबर को अपने आदेश में नदी किनारे और सार्वजनकि स्थानों पर छठ मनाने पर रोक लगा दी थी। केजरीवाल ने कहा था कि सार्वजनिक स्थानों पर छठ पर रोक लगाने का फैसला लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को देखते हुए लिया गया है।

दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने लाखों पूर्वांचलियों द्वारा मनाए जाने वाले छठ त्योहार पर प्रतिबंध के लिए केजरीवाल सरकार की निंदा की है। हालांकि, आदेश गुप्ता ने कहा कि छठ धूमधाम से मनाया जाएगा और भाजपा शासित नगर निगम इसकी व्यवस्था करेंगे। प्रदर्शनकारियों ने केजरीवाल सरकार से त्योहार पर से प्रतिबंध हटाने के लिए डीडीएमए को एक प्रस्ताव भेजने की मांग की।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top