Breaking News

BREAKING NEWS: थाना ठूठीबारी पुलिस द्वारा गैर इरादतन हत्या के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।

महराजगंज: अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण मे चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 07.09.2021 को थानाध्यक्ष संजय दूबे थाना ठूठीबारी मय हमराह के देखभाल क्षेत्र, तलाश वांछित मे मामूर थे, कि जरिये मुखविर खास से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 90/2021 धारा-147,149,323,504,304 भा0द0वि0  में वांछित अभियुक्त गफूर पुत्र हकीम नि0 लक्ष्मीपुर खुर्द थाना ठूठीबारी जनपद महराजगंज को गिरफ्तार कर गिरफ्तारी कारण बताकर पुलिस हिरासत में लिया गया व विधिक कार्यवाही करते हुये चालान मा0 न्यायालय किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त–गफूर पुत्र हकीम नि0 लक्ष्मीपुर खुर्द थाना ठूठीबारी जनपद महराजगंज

पुलिस टीम-
1.संजय दूबे थानाध्यक्ष थाना ठूठीबारी जनपद महराजगंज।
2.उ0नि0 भगवान बख्श सिंह  थाना ठूठीबारी जनपद महराजगंज।
3.हे0का0 सुनील यादव थाना ठूठीबारी जनपद महराजगंज
4.हे0का0 प्रभाकर सिंह थाना ठूठीबारी जनपद महराजगंज

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top