यूपी चुनाव 2022: यूपी चुनाव 2022 को देखते हुए चुनावी समर्मियां काफी तेज हो गयी है, यूपी में सियासी उठापटक का दौर जारी है। एक पार्टी का दूसरी पार्टी पर तंज कसने का दौर शुरू हैं, सपा सरकार लगातार किसी ना किसी पार्टी से गठबंधन कर रही हैंl सपा और प्रसपा के साथ-साथ रहने को लेकर लंबे समय से संकेत मिल रहे थे।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बृहस्पतिवार शाम प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के घर पहुंचे। दोनों में करीब 30 मिनट बातचीत हुई। अखिलेश यादव ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। लिखा कि गठबंधन पर बातचीत हुई। हालांकि प्रसपा अध्यक्ष विलय के मुद्दे पर भी राजी हैं। दो दिन से शिवपाल सिंह यादव राजधानी में ही हैं। इस बीच दोनों के बीच मुलाकात तय हुई। सपा
शाम करीब चार बजे के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव उनके आवास पर पहुंचे। दोनों ने साथ-साथ नाश्ता किया। मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने कहा प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात हुई और गठबंधन पर बात तय हुई है।
क्षेत्रीय दलों को साथ लेने की नीति सपा को निरंतर मजबूत कर रही है।
फिलहाल सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गठबंधन की बात कही है लेकिन शिवपाल सिंह यादव विलय के लिए भी तैयार हैं। अभी सीट बंटवारे को लेकर खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन दोनों पार्टियों में दखल रखने वालों का कहना है कि साइकिल चुनाव चिन्ह पर शिवपाल सिंह यादव के खास 15 से 20 लोग चुनाव मैदान में उतर सकते हैं।