हज यात्रा: मुसलमानों के पवित्र शहर मक्का में हर साल जमावड़ा लगता है और पूरी दुनिया से मुसलमान इस मक्का शहर में इकट्ठे होते हैं, इस यात्रा में बहुत खर्च होता है l शारीरिक और आर्थिक रूप से सक्षम लोग ही यात्रा को पूरा कर पाते हैं l सऊदी अरब में हज यात्रियों को खरीदारी करने के लिए विदेशी मुद्रा के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। हज यात्रियों के बेफिक्र सफर और खरीदारी के लिए भारतीय मुद्रा को विदेशी मुद्रा में बदलने की व्यवस्था हज हाउस में ही की गई है।
प्रत्येक यात्री यहां 10 हजार डालर यानी करीब 7 लाख 60 हजार रुपये को सऊदी रियाल में बदलवा सकता है। गौरतलब है कि हज कमेटी ऑफ इंडिया देश भर से हज पर जाने वाले प्रत्येक यात्री को सऊदी अरब में विदेशी मुद्रा की जरूरत को पूरा करने के लिए 2100 सऊदी रियाल खर्च के लिए मुहैया कराती है। हालांकि ये रियाल हज यात्रियों से लिए किए जाने वाले हज खर्च की धनराशि में पहले ही जोड़ लिया जाता है।
यूपी से हज पर जाने वाले प्रत्येक यात्री को 2100 रियाल देने की जिम्मेदारी बाम्बे मर्केंटाइल बैंक को दी गई है। बैंक ने हज यात्रियों को सऊदी रियाल वितरित करने के लिए हज हाउस के मुख्य हॉल में काउंटर खोला है। यहां पर हज यात्रियों के पासपोर्ट व टिकट देखकर रियाल वितरित किए जा रहे हैं। बैंक कर्मचारी नूर आजमी ने बताया कि बैंक ने हज यात्रियों को करेंसी एक्सचेंज की सुविधा दी है।
हज यात्री 10 हजार डालर के बराबर की रकम के बदले सऊदी रियाल ले सकते हैं। वर्तमान समय में एक डालर की विनिमय दर करीब 76 रुपये है। ऐसे में प्रत्येक हज यात्री अधिकतम 7 लाख 60 हजार रुपये तक की मुद्रा को सऊदी रियाल बदलाव सकता है।