Health

देश मे कोरोना अपडेट: देश में थम रही कोरोना की रफ्तार, बीते 24 घंटे में मिले 4,369 नए केस, 20 लोगों की हुई मौत

देश में कोरोना: देश में कोरोना के मामलों का ग्राफ नीचे आ रहा है, आज देश में कोरोना के मामलों में कल की तुलना में कमी आई है। कोरोना के मामले 5 हजार से कम पाए गए हैं। मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटे में COVID-19 के 4,369 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 20 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। एक दिन पहले देश में 5,221 नए केस मिले थे। आज मिले केस एक दिन पहले के मुकाबले में कम हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में बीते 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामलों में भी काफी कमी आई है। देश में सक्रिय मामलों की संख्या 43,761 रह गई है। इसके अलावा देश में अब तक कुल 4,45,02,363 मामले मिले हैं। कोरोना महामारी से 4 करोड़ 39 लाख 30 हजार 417 लोग ठीक भी हुए हैं। वहीं, मृतकों की संख्या 5 लाख 28 हजार 185 पहुंच चुकी है।

आपको बता दें कि जानकारी के अनुसार, देश में कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 215 करोड़ के पार पहुंच गया है। मंत्रालय के अनुसार कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए देशभर में जारी वैक्सीनेशन अभियान के तहत अब तक वैक्सीन के 215 करोड़ 47 लाख 80हजार 693 डोज दिए गए हैं। देश में कोरोना के घटते केसों के बीच वैक्सीनेशन की रफ्तार भी तेजी से बढ़ी है।

Most Popular

To Top