Sport

IND vs SA: रोहित की जगह केएल राहुल भारत-दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज में करेंगे उपकप्तानी, जाने भारत-दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल 

IND vs SA: भारतीय क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर है, विराट के नेतृत्व में टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका में आठवीं सीरीज खेलेगी और यहां जीत के सूखे को खत्म करना चाहेगी। दोनों टीमों के बीच 26 दिसंबर से सेंचूरियन में पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। इस महत्वपूर्ण सीरीज के लिए रोहित की गैरमौजूदगी में केएल राहुल को टीम इंडिया का उपकप्तान बनाया गया है।

भारतीय बोर्ड ने इससे पहले टेस्ट सीरीज के लिए रोहित शर्मा को अजिंक्य रहाणे की जगह उपकप्तान बनाया था लेकिन इसी हफ्ते सोमवार को बीसीसीआई ने रोहित के चोटिल होकर सीरीज से बाहर होने की जानकारी दी। रोहित की जगह पर गुजरात के बल्लेबाज प्रियांक पांचाल को बतौर रिप्लेसमेंट स्क्वॉड में शामिल किया गया।

भारत-दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल
मैच                       तारीख                मैदान
पहला टेस्ट    26-31 दिसम्बर 2021  सेंचुरियन
दूसरा टेस्ट     03-07 जनवरी 2022  जोहानिसबर्ग
तीसरा टेस्ट   11-15 जनवरी 2022   केपटाउन

भारतीय टेस्ट स्क्वॉड
विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), प्रियांक पांचाल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, ऋद्धिमान साहा, आर अश्विन, जयंत यादव, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज।

स्टैंडबाय खिलाड़ीः
नवदीप सैनी, सौरभ कुमार, दीपक चाहर, अरजन नगवासवाला।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top