मोहब्बत की मिली सजा: दोनों का चयन ग्राम पंचायत अधिकारी पद पर था, पति की ऐसे हो गई दिनदहाड़े हत्या

यूपी: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में 24 जुलाई को एक युवक की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। युवक का नाम अनीश कुमार चौधरी था। अनीश ने तीन महीने पहले एक ब्राह्मण लड़की से शादी की थी। यही उसकी मौत की वजह साबित हुई। अनीश की पत्नी दीप्ति मिश्र ने अपने ही घर वालों पर हत्या का आरोप लगाया।

अनीश और दीप्ति ने एक साथ पंडित दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की थी हालांकि दोनों के विषय अलग-अलग थे,  कैंपस में हुई मुलाकातों के बीच अनीश और दीप्ति का चयन ग्राम पंचायत अधिकारी पद पर हो गया। एक ही पद पर चयनित होने के बाद विश्वविद्यालय कैंपस से शुरू हुआ मुलाकातों का सिलसिला बढ़ने लगा। साथ में प्रशिक्षण के दौरान दोनों और करीब आ गए।जानकारी के मुताबिक, कौड़ीराम ब्लाक में दोनों की तैनाती एक साथ तीन साल पहले थी। इसी दौरान दोनों में प्रेम हो गया था और फिर साथ में शादी करने का फैसला कर लिए थे।

करीब तीन साल पहले इन दोनों की प्रेम कहानी शुरू हुई थी। काफी कोशिश के बाद दोनों ने एक दूसरे का हाथ थामा और तीन महीने पहले शादी कर ली थी। 2020 में दोनों घर से फरार हो गए थे तब लड़की के घरवालों ने अपहरण का केस दर्ज कराया था। केस दर्ज होने की जानकारी होने पर दोनों ने सोशल मीडिया पर आपस में प्रेम करने और कोर्ट मैरिज करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया था। इसकी जानकारी होने के बाद पुलिस ने मामले को खत्म कर दिया था और फिर दोनों लौटने के बाद धूमधाम से शादी भी किए थे।

मृतक के भाई पूर्व ग्राम प्रधान अनिल ने बताया कि मेरे भाई ने तीन महीने पहले प्रेम विवाह किया था। पत्नी भी सेक्रेटरी पद पर तैनात है। शादी से लड़की पक्ष के लोग नाराज थे हत्या उन्हीं लोगों के द्वारा किया गया है। वहीं पत्नी ने भी अपने मायके पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। दीप्ति मिश्रा और अनीश ने परिवार व समाज का विरोध कर एक दूसरे का साथ पाया था। अभी तीन महीने पहले ही दोनों साथ हो पाए थे और इतने में ही सुहाग उजड़ गया, पत्नी बेसुध है। इस मामले में 17 लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया, जिसमें से आठ लोगों को जेल भेज दिया गया है और बाकी लोगों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *