जन्मदिवस: लोगों के दिलों पर राज करने वाले किशोर कुमार, मधुबाला के प्यार में इस्लाम कबूल कर बने थे करीम अब्दुल

जन्मदिवस: किशोर कुमार भारतीय सिनेमा के पार्श्वगायक समुदाय में से एक रहे हैं। वे एक अच्छे अभिनेता के रूप में भी जाने जाते हैं। किशोर कुमार को जितनी महारथ अभिनय में हासिल थी उतनी ही अच्छी आवाज के भी वो धनी थे। उनके गाए हुए नगमें आज भी लोगों के दिलों पर राज करते हैं। आज किशोर दा का जन्मदिन है। मध्यप्रदेश में जन्मे किशोर कुमार का असली नाम आभास कुमार गांगुली था। हिन्दी फ़िल्म उद्योग में उन्होंने बंगाली, हिन्दी, मराठी, असमी, गुजराती, कन्नड़, भोजपुरी, मलयालम, उड़िया और उर्दू सहित कई भारतीय भाषाओं में गाया था। उन्होंने सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक के लिए 8 फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार जीते और उस श्रेणी में सबसे ज्यादा फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार जीतने का रिकॉर्ड बनाया है।

उसी साल उन्हें मध्यप्रदेश सरकार द्वारा लता मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उस वर्ष के बाद से मध्यप्रदेश सरकार ने “किशोर कुमार पुरस्कार”(एक नया पुरस्कार) हिंदी सिनेमा में योगदान के लिए चालु कर दिया था। वैसे तो किशोर कुमार कभी एक्टर नहीं बनना चाहते थे लेकिन भाई के कहने पर उन्हें एक्टिंग में आना पड़ा। साल 1946 में आई फिल्म शिकारी में पहली बार किशोर कुमार ने अभिनय किया था। इस फिल्म में उनके भाई अशोक कुमार लीड रोल में थे।

राजेश खन्ना की सुपरहिट फिल्म आनंद तो आपको याद ही होगी लेकिन इस फिल्म में दरअसल राजेश खन्ना नहीं बल्कि किशोर कुमार को कास्ट किया जाना था लेकिन कुछ ऐसा हुआ कि ये फिल्म किशोर कुमार के हाथ से निकलकर राजेश खन्ना के दामन में आ गिरी। और इस फिल्म ने जो इतिहास रचा वो तो आपको मालूम ही होगा।
बॉलीवुड में कई सिंगर्स आए और गए लेकिन किशोर कुमार की आवाज का जादू आज भी बरकरार है। साल 1946 में आई फिल्म शिकारी में पहली बार किशोर कुमार ने अभिनय किया था। इस फिल्म में उनके भाई अशोक कुमार भी थे।

हिंदी गानों के अलावा किशोर कुमार ने बंगाली और तमिल भाषाओं में भी कई ब्लॉकबस्टर हिट गानें दिए। किशोर कुमार ने जिन हीरो के लिए गाया, वो अमर हो गए। अब इससे आप अनुमान लगा सकते हैं कि किशोर कुमार क्या थे। मधुबाला से शादी के लिए किशोर कुमार ने इस्लाम कुबूल कर लिया था। मुस्लिम होने के बाद किशोर कुमार ने अपना नाम करीम अब्दुल रख लिया था। आपको जानकर हैरानी होगी कि किशोर दा महिलाओं की आवाज में भी गाना गा लेते थे। एक लड़की भीगी भागी सी में किशोर ने लड़की की आवाज में गाना गाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *