India

बेरोजगारी: सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी की जारी रिपोर्ट मे बेरोजगारी में हरियाणा बना नंबर वन प्रदेश की बेरोजगारी दर 34.1 प्रतिशत

हरियाणा: सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) की जारी रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना के कारण काम-धंधे बहुत प्रभावित हैं। नतीजन, हरियाणा बेरोजगारी में नंबर वन बन गया है। राज्यों में बेरोजगारी दर सबसे अधिक हरियाणा में 34.1 प्रतिशत है। हरियाणा लोक सेवा आयोग ने  कृषि विभाग में एडीओ और एसडीएओ के 526 पदों को ही वापस ले लिया। हरियाणा में एचपीएससी और एचएसएससी भर्तियों को सिरे नहीं चढ़ा पा रहे हैं।

पेपर लीक, सॉल्वर गैंग समेत अन्य बाधाओं के चलते दोनों आयोग रोजगार दे पाने में असमर्थ दिखाई दे रहे हैं। छह साल में अलग-अलग श्रेणी के दस हजार पदों के लिए निकाली गई कई भर्तियों की परीक्षा ही नहीं हो पाई तो कई में नियुक्तियां अटकी हैं। तमाम प्रयास करने के बावजूद आयोग न तो गड़बड़ी रोक पा रहे हैं और न ही कोई फुल प्रूफ प्लान तैयार कर पा रहे हैं। लिखित परीक्षा कराने में ही पसीने छूट रहे हैं। भर्तियां न होने से सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले लाखों युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा।

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) में एक-एक कर भर्तियों को स्थगित किया जा रहा है। एचपीएससी में फर्जीवाड़े के बाद से भर्तियों को ही वापस लेने का दौर चल रहा है। कुछ भर्तियों कोरोना महामारी के चलते प्रभावित हुई हैं। पूरी प्रक्रिया को तेजी से किया जा रहा है। लक्ष्य है कि मार्च तक 22 हजार पदों की भर्ती की जाए। इसके लिए आयोग ने रणनीति तैयार कर ली है।
एचएसएससी में ये भर्तियां अटकी
भर्ती                     पद          विज्ञापन तिथि
ग्राम सचिव            697         2019
पटवारी                  530        2019
कैनाल पटवारी        1100       2019
महिला सुपरवाइजर   920       2019
आईटीआई पद          742       2020
जेएसई                    126       2019
फायर ड्राइवर           1780      2019
कृषि विभाग             740       2020
पीजीटी संस्कृत        626        2015
टीजीटी संस्कृत        664        2015
टीजीटी अंग्रेजी        1035       2015
जेएलए                     61        2017
एचपीएससी ने वापस ली भर्तियां
वेटेनरी सर्जन           340      2021
एडीओ, एडीएओ        526     2021

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top