राष्ट्रपति चुनाव 2022: 18 जुलाई को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होना है। ऐसे में द्रौपदी मुर्मू विधायकों का समर्थन हासिल करने के लिए अलग-अलग राज्यों का दौरा कर रही हैं। वह अगले माह होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए समर्थन मांगने मे लगी हुई है l इसी बीच राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को एक और झटका लगा।
विपक्षी खेमे में शामिल झारखंड मुक्ति मोर्चा ने राष्ट्रपति चुनाव में राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के समर्थन का एलान किया। इससे पहले शिवसेना भी मुर्मू के पक्ष में मतदान की घोषणा कर चुकी है। हाल ही में मुर्मू ने अपनी उम्मीदवारी के लिए समर्थन के लिए राज्य का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रमुख शिबू सोरेन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की थी।
कांग्रेस की सहयोगी झारखंड मुक्ति मोर्चा के 30 विधायक हैं। वहीं विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा झारखंड से हैं लेकिन सत्तारूढ़ दल ने राजग उम्मीदवार के समर्थन का एलान कर विपक्ष को झटका दिया है। राष्ट्रपति चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, सियासत भी गहराती जा रही है।
