लखनऊ: राजधानी लखनऊ मे बाजार खाला के ऐशबाग स्थित कोयला मंडी मे नशे मे धुत बदमाश ने एक युवक पर फायरिंग कर दी। देर रात हुए वारदात में युवक को गोली लग गई। पैर में गोली लगने से युवक मौके पर ही गिर पड़ा। पीआरवी ने ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया।
परिवार लोगों के मुताबिक युवक शिवम घर में ही तीन दिन पहले काव्य पराठे की दुकान खोला था। रात में दुकान पर मौजूद था। इस बीच नशे में धुत एक व्यक्ति निकला, उसने शिवम पर फायरिंग कर दी। पैर में गोली लगने शिवम मौके पर ही गिर पड़ा। यह देख आरोपी भाग गया।
घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। पुलिस ने पड़ताल शुरू की। परिवारीजन ने बताया की किसने गोली मारी यह वह नहीं जानते हैं। शिवम की हालत ट्रामा में नाजुक बताई जा रही है। वहीं, इंस्पेक्टर बाजारखाला ब्रजेश सिंह ने बताया कि घर वालों ने अभी तक न कोई तहरीर दी है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।