मानसा वाराणसी: 21 साल बाद भारत के लिए मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब जितने वाली हरनाज़ संधू के बाद अब सबकी नजर दिसंबर 2021 में होने वाले 70वें मिस वर्ल्ड 2021 पेजेंट पर है। इसमें हैदराबाद की मानसा वाराणसी भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं।
मानसा का जन्म हैदराबाद में हुआ था। पिता का ट्रांसफर मलेशिया होने के बाद मानसा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मलेशिया में रहकर की। कुछ सालों बाद मानसा भारत लौट आईं और उन्होंने अपनी बारहवीं व स्नातक की पढ़ाई यहीं के कॉलेज से पूरी की। मानसा वित्तीय सूचना विनिमय विश्लेषक हैं। 23 वर्षीय मानसा को वित्त की दुनिया की खोज करने में आनंद आता है।
मिस इंडिया के अनुसार, मानसा भरतनाट्यम में ट्रेन हैं और अभी साइन लैंग्वेज की ट्रेनिंग ले रही हैं। उन्हें किताबें पढ़ना, संगीत सुनना, योग करना बेहद पसंद हैं। मनासा मिस वर्ल्ड 2000 का खिताब जीतने वाली प्रियंका चोपड़ा से भी काफी प्रभावित हैं।
सौंदर्य प्रतियोगी के ‘ब्यूटी विद ए पर्पस’ राउंड के एक भाग के रूप में, मनासा के प्रोजेक्ट ने मिस वर्ल्ड 2021 में शीर्ष 10 में जगह बनाई। भारत के अलावा, अन्य नौ देश जिन्होंने शीर्ष 10 की सूची में जगह बनाई है, वे हैं केन्या, इंग्लैंड, चेक गणराज्य, श्रीलंका, फिलीपींस, अमेरिका, मेडागास्कर, दक्षिण अफ्रीका और नेपाल।