Bollywood

आगरा: क्रिकेटर राहुल चाहर का रिसेप्शन आगरा के पांच सितारा होटल में हुआ, 9 मार्च को गोवा में हुई थी राहुल-ईशानी की शादी

आगरा: भारतीय क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर राहुल चाहर नौ मार्च को ईशानी के साथ शादी के बंधन में बंध गए। इसके बाद 12 मार्च को आगरा के पांच सितारा होटल में रिसेप्शन दिया। इसमें आगरा के राजनीतिक और प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए और नवयुगल को आशीर्वाद दिया। स्टेज पर राहुल और ईशानी अलग ही अंदाज में दिखे।

राहुल चाहर और इशानी जौहर की शादी के बाद शनिवार को आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित पांच सितारा होटल में रिसेप्शन हुआ। इसमें राहुल चाहर के परिवारीजनों, रिश्तेदारों के अलावा उनके दोस्तों और स्थानीय खिलाड़ियों, कोच ने भी शिरकत की।

आगरा के राहुल चाहर ने नौ मार्च को गोवा के डब्ल्यू होटल में फैशन डिजाइनर ईशानी जौहर के साथ सात फेरे लिए थे। होटल में बड़ी धूमधाम के साथ शादी की रस्में हुईं। शादी में नवयुगल के परिजन और खास दोस्त ही शरीक हुए थे। राहुल चाहर ने बेंगलुरु की रहने वाली ईशानी से वर्ष 2019 में मंगनी हुई थी। डेस्टिनेशन वेडिंग में राहुल चाहर के भाई दीपक चाहर और उनके परिवारीजन व दोस्त ही शामिल हुए थे।

लेग स्पिनर राहुल चाहर ने भारत के लिए एक वनडे और पांच टी-20 मैच खेले हैं। पहले वनडे में उन्होंने तीन विकेट लिए थे, जबकि पांच टी-20 में वह सात विकेट ले चुके हैं। आईपीएल में राहुल मुंबई इंडियंस के लिए खेलते थे, लेकिन इस बार पंजाब किंग्स ने उन्हें 5.25 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top