India

दिल्ली : केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने के बाद अब दिल्ली के विधायकों को मिलेंगे 90 हजार रुपये, दूसरे राज्यों के मुकाबले वेतन कम

दिल्ली : केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने के बाद दिल्ली के विधायकों का वेतन 12000 रुपये से बढ़कर अब 30000 रुपये हो जाएगा। दिल्ली के विधायकों का वेतन यूपी तेलंगाना समेत कई राज्यों से बहुत कम होगा। आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने बताया कि केंद्र सरकार ने दिल्ली के विधायकों की सैलरी 12 हजार से बढ़कर 30 हजार रुपये करने की स्वीकृति दे दी है।

इसके अलावा भत्ते भी बढ़ाने का सुझाव दिया है। इस तरह दिल्ली के विधायकों को अब वेतन और भत्ते मिलाकर 90 हजार रुपये मिलेंगे। भारद्वाज ने कहा कि अब भी दिल्ली के विधायकों की सैलरी सभी राज्यों के विधायकों के मुकाबले सबसे कम है। भारद्वाज ने कहा कि पहले दिल्ली में विधायकों को वेतन में 54 हजार रुपये मिलते थे। इसके बावजूद कई वेबसाइटों पर दिल्ली के विधायकों की सैलरी 2.10 लाख रुपये दिखाई जा रही है।

उन्होंने बताया कि तेलंगाना में विधायकों का वेतन 2.50 लाख रुपये, महाराष्ट्र में 2.32 लाख रुपये, उत्तर प्रदेश में 1.87 लाख, जम्मू कश्मीर में 1.60 लाख रुपये, उत्तराखंड में 1.60 लाख रुपये, आंध्र प्रदेश में 1.30 लाख रुपये, हिमाचल में 1.25 लाख रुपये, राजस्थान में 1.25 लाख रुपये, गोवा में 1.17 लाख रुपये, हरियाणा में 1.15 लाख रुपये, पंजाब में 1.14 लाख रुपये हैं।

उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र अलाउंस को 18 हजार से बढ़ाकर 25 हजार, कन्वेंस अलाउंस 6 हजार से बढ़ाकर 10 हजार, टेलीफोन अलाउंस 8 हजार से 10 हजार, सेक्रिटिएट अलाउंस 10 हजार से बढ़ाकर 15 हजार करने का सुझाव दिया है। इस तरह सभी भत्ते, ऑफिस और सेक्रेटिएट आदि का किराया मिलाकर 54 हजार से बढ़कर 90 हजार रुपये हो जाएगे।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top