Uttar Pradesh

कानपुर मेट्रो: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी, टिकट बुक करना हुआ आसान कानपुर मेट्रो का मोबाइल एप लांच, जल्द मेट्रो कार्ड भी होगा लांच

कानपुर मेट्रो: उत्तर प्रदेश कानपुर मेट्रो की विश्वस्तरीय सेवाओं को लगातार समर्थन मिल रहा है और शहर के सार्वजनिक यातायात की तस्वीर बदल रही है। इसी कड़ी में कानपुर मेट्रो के मोबाइल एप को भी सुपुर्द किया गया। मेट्रो रेल कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने कानपुर मेट्रो नाम का एप लांच कर दिया है।

लांचिंग के दौरान प्ले स्टोर से एप डाउनलोड कर टिकट बुक करने और स्टेशन में प्रवेश करने का डेमो भी दिया गया। एप को एंड्रायड या आईओएस सॉफ्टवेयर वाले मोबाइल पर डाउनलोड किया जा सकेगा। इसी माह के अंत तक मेट्रो कार्ड भी लांच करने का आश्वासन दिया। आईआईटी से मोतीझील के बीच चल रही मेट्रो में सफर करने के लिए यात्री इस एप की मदद से टिकट बुक करा सकेंगे। टिकट बुक कराते ही मोबाइल पर क्यूआर कोड आ जाएगा। संबंधित स्टेशन के गेट पर लगे सेंसर के सामने इसे लगाते ही गेट खुल जाएगा।

वैसे तो टिकट पूरा दिन मान्य होगा, लेकिन स्टेशन के गेट पर क्यूआर कोड स्कैन करते ही ठीक दो घंटे में इसकी वैधता खत्म हो जाएगी। इसलिए दो घंटे के भीतर स्टेशन से बाहर निकलना होगा। जिस दिन यात्रा करनी है, उसी दिन का टिकट बुक होगा। एप से टिकट बुक कराते समय सिंगल या ग्रुप का विकल्प आएगा। सिंगल में क्लिक करने पर एक से छह यात्रियों तक के टिकट बुक करा सकते हैं। इसी तरह ग्रुप में क्लिक करने के बाद न्यूनतम पांच और अधिकतम 20 यात्रियों का टिकट बुक का सकेंगे।

एंड्रॉयड मोबाइल में ‘गूगल प्ले स्टोर’ से और एप्पल आईओएस इस्तेमाल करने वाले ‘एप स्टोर’ से एप डाउनलोड कर सकते हैं। एप पर ही बुकिंग और पूर्व में बुक कराए गए टिकटों का रिकार्ड देख सकते हैं। एप पर सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन देखने और स्टेशनों के बीच का रूट देखने की भी सुविधाएं हैं।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top