Uttar Pradesh

इलाहाबाद हाईकोर्ट: मिर्जापुर वेब सीरीज के निर्माताओं को मिली बड़ी राहत, फरहान खान व रितेश सिधवानी के खिलाफ दर्ज एफआईआर हुआ रद्द

इलाहाबाद हाईकोर्ट: वेब सीरीज मिर्जापुर के निर्माता फरहान खान और रितेश सिधवानी पर मिर्जापुर की क्षेत्रीय, सामाजिक व धार्मिक आस्था की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया था। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वेब सीरीज मिर्जापुर के निर्माता फरहान खान और रितेश सिधवानी के खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द कर दी है। हाईकोर्ट ने कहा कि रिकार्ड पर ऐसा कुछ नहीं है, जिससे कहा जा सके कि किसी वर्ग की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई हैं।

मामले की सुनवाई कर रही न्यायमूर्ति एमसी त्रिपाठी और न्यायमूर्ति एस विद्यार्थी की खंडपीठ ने पूर्व में वेब सीरीज के निर्माताओं फरहान खान और रितेश सिधवानी की गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए विवेचना पूरी करने का आदेश दिया था। साथ ही याचीगण को विवेचना में सहयोग करने का निर्देश दिया था।

याची की ओर से पैरवी कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल स्वरूप चतुर्वेदी और वरिष्ठ अधिवक्ता मनीष तिवारी का कहना था कि यदि एफआईआर के आरोपों का स्वीकार कर लिया जाए तो भी याचियों के खिलाफ कोई आपराधिक केस नहीं बनता है।शहरों के नाम पर पहले भी फिल्में बनी हैं और प्रसारित हुई हैं। अधिवक्ताओं ने कई फिल्माें के नाम कोर्ट के सामने लिए। कहा कि इसी तरह वेब सीरीज को किसी दुर्भावना से प्रेरित होकर नहीं बनाई गई है।

हाईकोर्ट ने कहा कि एफआईआर के आरोप व शिकायतकर्ता के बयान से नहीं कहा जा सकता है कि वेब सीरीज किसी भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली है। कोर्ट ने याचिका स्वीकार कर ली और दोनों निर्माताओं के खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द कर दिया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top