दिल्ली: आम आदमी पार्टी के प्रमुख व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सरकार की इन दिनों मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में कई नेताओं के खिलाफ कार्रवाई हो रही है इस बीच दिल्ली शराब नीति में कथित घोटाला मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आज फिर निदेशालय (ईडी) ने एक और समन भेजा है। ईडी की ओर से यह चौथा समन जारी किया गया है। इससे पहले भी कई समन जारी किया गया था। केजरीवाल अभी तक ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए हैं।
ईडी ने दिल्ली शराब घोटाला केस में 3 जनवरी को पूछताछ के लिए तीसरा समन जारी किया था। इससे पहले दो समन में भी केजरीवाल ईडी के सामने पेश नहीं हुए थे। ईडी ने 21 दिसंबर को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन तब सीएम विपश्यना के लिए चले गए थे। तब केजरीवाल ने अपने वकीलों द्वारा कहा था कि यह सिर्फ 2024 में लोकसभा चुनाव के अंतिम महीनों में सनसनीखेज खबरें बनाने के लिए है।
केजरीवाल ने कहा कि उन्हें किस हैसियत से बुलाया जा रहा है। उन्होंने इसके बारे में भी अनभिज्ञता जताई। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि मुझे गवाह, संदिग्ध, दिल्ली के सीएम या आम आदमी पार्टी के संयोजक के रूप में बुलाया जा रहा है।
आम आदमी पार्टी ने कहा कि दिल्ली सीएम ईडी की जांच में सहयोग करने को तैयार हैं लेकिन एजेंसी का नोटिस अवैध है। उनका इरादा अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करना है। वे उन्हें चुनाव प्रचार से रोकना चाहते हैं।