लोगों के लिए मसीहा बने बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद का आज अपना 48 जन्मदिन मना रहा है। सोनू के जन्मदिन के खास मौके पर फिल्म इंडस्ट्री से उन्हें जमकर बधाइयाँ मिल रहीं हैं, वहीं फैंस भी उनके जन्मदिन पर उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर अभिनेता की तस्वीरें और वीडियोज़ वायरल हो रहें हैं।

सोनू सूद का बड़प्पन तो हम सबने देखा ही है। देश पर आएं मुसीबत के वक्त उन्होंने जिस तरह से लोगों की मदद की है उसकी कोई तुलना नहीं है। बता दें कि आज अपने जन्मदिन पर भी उन्होंने अपने फैंस को एक खास तोहफा दिया।

साथ ही उन्होंने आज के दिन अपने अपकमिंग म्यूजिक वीडियो की अनाउंसमेंट कर दी है जिसका टाइटल “साथ क्या निभाओगे” है। सोनू ने सोशल मीडिया पर म्यूजिक वीडियो का टीज़र शेयर किया और लिखा, “देसी म्यूजिक फैक्ट्री पर जल्द ही।” इस गाने में निधि अग्रवाल भी नजर आएंगी। इसे टोनी कक्कड़ और अल्ताफ राजा ने अपनी आवाज दी है, वहीं इसे फराह खान ने डायरेक्ट किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *