Politics

यूपी चुनाव 2022: प्रियंका गांधी ने बलिया में किया रोड शो, कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने की अपील, लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा किया बुंलद

यूपी चुनाव 2022: बलिया में छठे चरण में तीन मार्च को चुनाव है। जिसके लिए सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत बलिया में झोंक दी है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हैबतपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम के कार्यक्रम से पहले  कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को बलिया पहुंचीं। जूनियर हाईस्कूल के मैदान में हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद वाहन से वह सीधे सप्तऋषि द्वार होते हुए अंबेदकर चौक पहुंची।

बांसडीह और फेफना विधानसभा में रोड शो कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। इस दौरान प्रयंका के साथ पार्टी पदाधिकारी भी रहे तो कार्यकर्ताओं की उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने में प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी।प्रियंका गांधी का रोड शो निकला तो उसे देखने के लिए लोगों का भारी हुजूम भी उमड़ा। जिले के सहतवार, बांसडीह और फेफना, रतसड़ में प्रियंका ने रोड शो किया।

इस चुनाव में पहली बार बलिया की धरती पर प्रियंका गांधी के देखने के लिए भारी संख्या में लोग उमड़े। उन्होंने सभी से कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की। कई जगह लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा बुलंद किया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top