महाराजगज 11 सितम्बर।
केंद्र में मोदी नीत सरकार बनने के बाद धारा 370 को हटाने का काम किया। राम जन्मभूमि के संबंध में सैकड़ों वर्ष से चल रहे विवाद को भी समाप्त किया। सभी घर को बिजली, सबको आवास, शौचालय, बैंक में खाता, आयुष्मान योजना, किसान सम्मान निधि, निशुल्क गैस चूल्हा, सुकन्या योजना आदि को संचालित किया गया। निशुल्क खाद्यान्न वितरण का अभियान चल रहा है। कोरोना जैसी वैश्विक महामारी को सफलतापूर्वक नियंत्रित करते हुए एक्सप्रेस-वे के जाल बिछ रहे है, करोड़ों लोगों को दिए गए बिजली कनेक्शन, किसानों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ करने के लिए तीन किश्तों में 6 हज़ार की धनराशि सीधे किसान के खाते में दी जा रही है। प्रदेश में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की ज्योति प्रज्ज्वलित हुई है।अयोध्या में राम मंदिर, दीप दीपावली जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रमो ने राम राज्य की याद ताजा कर दी।उक्त बातें सदर विधायक जयमंगल कन्नौजीया ने शिकारपुर मण्डल के हरखपुरा, पकड़ी सिसवा, गोपाला, विशुनपुर भडेहर गाव में चौपाल में कही।उन्होंने ने कहा कि प्रदेश में अब कोई दंगा नहीं होता है, जो सरकार की उपलब्धि है। इसके अलावा प्रदेश में केंद्र के जल जीवन मिशन को तेजी से पूरा किया जा रहा है, जिससे गांव-गांव में पीने का शुद्ध पानी मिल रहा है। 24 घंटे बिजली सप्लाई सुनिश्चित की गई। प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया गया। अस्पताल और स्कूल का कायाकल्प कर उच्चीकृत किया गया। 4.50 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। विधायक ने कहा कि भाजपा जब-जब पूर्ण बहुमत में आई है कार्यकर्ताओं और देशवासियों की विचारधारा का सम्मान करते हुए काम किया। उन्होंने बताया कि अनुच्छेद 370 हटाना, देश के शरणार्थियों को नागरिकता देना, राममंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त कराना, गरीब कल्याण अन्न योजना, उज्जवला आदि योजनाएं इसी की देन हैं। प्रधानमंत्री की विचारधारा के कारण ही भारत की दुनिया में फिर अलग पहचान बनी है।आज देश विकास की ओर अग्रसर है। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में पूरे विश्व में आज भारत विश्व गुरु बनने जा रहा है।इस दौरान मण्डल अध्यक्ष दिलीप शर्मा, सेक्टर प्रमुख नरेंद्र पटेल, मोती जायसवाल, पूर्व प्रधान अजय पटेल, अमित पांडेय, भाजयूमो जिला उपाध्यक्ष बलराम दुबे, तुलसी चौहान, इंद्रजीत प्रजापति, दीपक मिश्रा, सुग्रीव निषाद, जनार्दन पटेल साथ मे रहे।