Uttar Pradesh

महराजगंज पहल के तहत पेंशन शिविर का किया गया आयोजन! आज दिनांक 04/10/2021 को मिशन शक्ति फेज 03 अंतर्गत विकासखंड निचलौल ब्लॉक परिसर में

महराजगंज पहल के तहत पेंशन शिविर का किया गया आयोजन! आज दिनांक 04/10/2021 को मिशन शक्ति फेज 03 अंतर्गत विकासखंड निचलौल ब्लॉक परिसर में “महराजगंज पहल” के तहत पेंशन शिविर का आयोजन किया गया ।
जिसमें मुख्य अतिथि विधायक सिसवां, प्रेमसागर पटेल,विशिष्ट अतिथि पी.डी.आर.के.पटेल,डी.डी.ओ.जे. त्रिपाठी,ब्लॉक प्रतिनिधि निचलौल रमाशंकर गौतम, जिला प्रोबेसन अधिकारी डी.सी. त्रिपाठी, जिला पिछड़ावर्ग कल्याण अधिकारी रत्नेश सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
जिला प्रोबेशन अधिकारी डी.सी.त्रिपाठी द्वारा सभी अतिथियों का हार्दिक स्वागत व अभिनंदन करते हुए कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया जिसमे जिला समन्वयक संजा देवी व कनिष्क सहायक अजय यादव,व वन स्टॉप सेंटर से संतोष उपाध्याय द्वारा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बाल सेवा योजना सामान्य के कुल 31 पात्र आवेदकों के चिन्हांकन हेतु फार्म को भरवा कर योजना के बारे में जानकारी दी गयी।
उक्त कार्यक्रम मे वृद्धा पेंशन,निराश्रित महिला पेंशन,दिव्यांगजन पेंशन,शादी अनुदान,आदि योजनाओं का सभी पात्र आमजन वं समाज के निम्न वर्ग को लाभान्वित कराने हेतु चिन्हांकन व प्रचार प्रसार किया गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

महराजगंज के जेएनपीजी कॉलेज में एएसपी सिद्धार्थ ने किया ‘विद्यार्थी संवाद’, छात्रों को दिए करियर और सुरक्षा के टिप्समहराजगंज के जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने ‘विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम के तहत छात्रों का मार्गदर्शन किया, जहां उन्होंने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, समय प्रबंधन और लक्ष्य हासिल करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके सवालों के जवाब भी दिए और जीवन में अनुशासन तथा कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top