लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ में जिला प्रशासन व नगर निगम ने गरीब व बेसहारा लोगों की मदद के लिए कपड़ा बैंक की शुरूआत की है। यहां लोग कपड़े दान कर सकेंगे और जरूरतमंदों को कपड़े उपलब्ध भी कराए जाएंगे।
डीएम अभिषेक प्रकाश ने नगर आयुक्त अजय द्विवेदी की मौजूदगी में यह जानकारी दी है कि इच्छुक लोग पार्सल भेजकर या फिर कॉल करके प्रशासन की टीम को घर से कपड़ा भी दान दे सकते हैं। कॉल करने पर नगर निगम टीम या फिर जोमेटो, स्वीगी के कर्मी कपड़ा लेने घर पहुंचेंगे।
इन जोनल कार्यालय में बनाए गए कपड़ा बैंक
जोन-1 : नगर निगम लालबाग, त्रिलोकनाथ मार्ग, लखनऊ।
जोन-2 : ऐशबाग, 45/102, वाटर वर्क्स रोड, ओल्ड लेबर कॉलोनी, लखनऊ।
जोन-3 : कार्यालय जोन-3 नगर निगम के पीछे, 24, कपूरथला रोड, सेक्टर-ए, चंद्रलोक, लखनऊ।
बी. जानकीपुरम शेल्टर होम निकट इंजी. कॉलेज चौराहा, सेक्टर-एफ, गौशाला के पास, जानकीपुरम रेन बसेरा, लखनऊ।
जोन- 4 : हुसड़िया चौराहा, गोमती नगर, लखनऊ।
जोन- 5: कानपुर रोड, जनता इंटर कॉलेज के पास, चंदर नगर, आलमबाग, लखनऊ।
जोन- 6 : ठाकुरगंज दूधमण्डी निवाजगंज, टीबी हॉस्पिटल के पास, लखनऊ।
जोन- 7: कन्वेंशन सेंटर ए ब्लॉक के पीछे, इंदिरा नगर, लखनऊ।
जोन- 8: औरंगाबाद क्रासिंग बंगला बाजार, बिजनौर रोड, रेलवे क्रासिंग के पास, सेक्टर एन-1, आशियाना, लखनऊ।
इन नंबरों पर भी संपर्क कर सकते हैं
0522-2307770, 0522-2307783, 0522-2307782,
मोबाइल नंबर: 6389115001, 6389115002 6389115003
