यूपी चुनाव 2022: यूपी चुनाव 2022 को देखते हुए भाजपा ने जन विश्वास यात्रा की शुरुआत कर दी हैं, सभी पार्टियां जोरों -शोरों से रैलिया कर रही है, इसी क्रम में किसान दिवस यानी पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की जयंती पर 23 दिसंबर को सपा प्रमुख अखिलेश यादव और रालोद मुखिया चौधरी जयंत सिंह अलीगढ़ के इगलास में मंच साझा कर अपनी ताकत दिखाएंगे। इसके लिए अलीगढ़ के साथ आसपास के मंडलों से तैयारियां चल रही हैं।
अलीगढ़ क्षेत्र में सपा और रालोद का खास प्रभाव है। 2007 और 2012 के विधानसभा चुनाव में जाट बहुल इगलास सीट पर रालोद का कब्जा था। हालांकि 2017 में भाजपा ने यह सीट छीन ली। इस बार फिर सपा और रालोद गठबंधन जाट-मुस्लिम समीकरण के सहारे है।
रालोद संगठन महामंत्री डॉ. राजकुमार सांगवान के मुताबिक अब समर्थक साथ हैं। इसका प्रभाव अलीगढ़ में दिखेगा। उधर, अभी दोनों में सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है। वहीं, 36 सीटें रालोद के खाते में जाने की चर्चा है पर माना जा रहा है कि इसमें और इजाफा हो सकता है।
रालोद महासचिव त्रिलोक त्यागी के मुताबिक इगलास में मेरठ से ज्यादा भीड़ जुटाने की कोशिश है। मेरठ रैली के बाद यह भी मंथन शुरू हुआ था कि उसमें रालोद के समर्थक ज्यादा थे या सपा के।
