जनविश्वास यात्रा: मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की जनविश्वास यात्रा सहारनपुर जनपद के गागलहेड़ी में निकाली गई। इस दौरान कस्बे में पहुंचने पर ढोल-नगाड़ों के साथ पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने भाजपा कार्यालय पर पहुंचकर जनसभा को संबोधित किया।
भाजपा कार्यालय पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए पंचायती राज मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। आयुष मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी ने कहा कि आज योगी-मोदी सरकार ने जो कार्य किए हैं वो आज तक किसी सरकार ने नहीं किए।
वहीं राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा आज पूरा प्रदेश भय मुक्त प्रदेश हो गया है। उन्होंने कहा पिछली सरकारों में आए दिन लूट, डकैटी, बलात्कार जैसी घटनाएं होती थीं। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि आज हर समाज भाजपा के साथ खड़ा है। विपक्षी पार्टियां लोगों को गुमराह करने मे लगी हैं। ऐसे में हमें इन पार्टियों से सावधान रहना हैं और भाजपा के साथ जुड़कर देश व प्रदेश को आगे बढ़ाना है।
इस दौरान पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व विधायक जगपाल सिंह, विधायक देवेंद्र निम, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जसवंत सिंह सैनी, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, एमएलसी सरोजनी अग्रवाल, जिला अध्यक्ष महेंद्र सैनी, पूर्व जिला अध्यक्ष, बिजेंद्र कश्यप, मंडल अध्यक्ष विनीत गुप्ता, केएल अरोड़ा, गौरव गर्ग सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रह।