India

उत्तराखंड: 9 जनवरी को श्रीनगर और अल्मोड़ा में प्रियंका गांधी करेंगी रैली, कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम की घोषणा एक सप्ताह और टली

उत्तराखंड: अगले साल पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैंl इसको देखते हुए चुनाव आयोग ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैंl संभावना जताई जा रही है कि इलेक्शन कमीशन जल्द ही पांचों राज्यों- उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकती है l

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा 9 जनवरी को दो जनसभाओं को संबोधित करेंगी। प्रियंका की यह सभाएं गढ़वाल में श्रीनगर और कुमाऊं में अल्मोड़ा में होंगी। जनसभाओं की तैयारियों के मद्देनजर मंगलवार को पीसीसी की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है।

पार्टी महामंत्री संगठन मथुरा दत्त जोशी ने बताया कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रभारी प्रियंका गांधी का उत्तराखंड दौरा तय हो गया है। इस संबंध में मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक गई। जिसमें प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, अध्यक्ष गणेश गोदियाल, चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, पूर्व अध्यक्ष यशपाल आर्य सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहें।

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम की घोषणा एक सप्ताह और टल गई है। अब पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की श्रीनगर और अल्मोड़ा रैली के बाद ही स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य उम्मीदवारों के पैनल को अंतिम रूप देंगे, जिसके बाद केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उस पर मुहर लगेगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

महराजगंज के जेएनपीजी कॉलेज में एएसपी सिद्धार्थ ने किया ‘विद्यार्थी संवाद’, छात्रों को दिए करियर और सुरक्षा के टिप्समहराजगंज के जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने ‘विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम के तहत छात्रों का मार्गदर्शन किया, जहां उन्होंने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, समय प्रबंधन और लक्ष्य हासिल करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके सवालों के जवाब भी दिए और जीवन में अनुशासन तथा कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top