देश में कोरोना: देश में आए दिन कोरोना तेजी से पैर पसारता जा रहा है। देश में कोरोना मरीजों के बढ़ने का सिलसिला जारी है। देश में बढ़ते कोरोना के मामलों ने एक बार फिर से आम लोगों के साथ-साथ सरकार की भी चिंता बढ़ा दी है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के मामलों में और बढ़ोतरी हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कोरोना के ताजा आंकड़े जारी कर दिए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देशभर में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के कुल 3545 नए मामले सामने आए हैं l
वहीं 3168 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। इस दौरान 22 लोगों की मौत हुई है। एक्टिव केस की बात करें तो यह संख्या 20,303 पर पहुंच गई है।