पश्चिम बंगाल: गुरुवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने झाड़ग्राम में भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा देश में तुगलकी राज चला रही है। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस मां, माटी और मानुष की पार्टी है। यह भाजपा की पार्टी नहीं है।
भाजपा तो देश में ‘तुगलकी राज’ चला रही है, केंद्रीय एजेंसी के जरिए भाजपा ‘तुगलगी कांड’ चला रही है। किसी के भी पास स्वतंत्रता का अधिकार नहीं है, भाजपा ने सारे अधिकार खत्म कर दिए हैं। उन्होंने महत्वपूर्ण संस्थानों में भाजपा के लोगों के अलावा कोई भी नहीं जा सकता।
मैं धीरे-धीरे चैप्टर खोलूंगी जोकि मैंने अभी तक नहीं खोला। किसी की गलती पर उन्हें सही किया जाता है। ममता ने कहा कि कानूनी प्रक्रिया से सही करने की जरुरत है लेकिन बल के आधार पर अगर भाजपा सोचेगी कि वे टीएमसी को झुका देंगे तो ऐसा नहीं होगा। इससे पहले उन्होंने आरोप लगाया था कि झाड़ग्राम जिले में लोग माओवादी के नाम से पोस्टर लगाकर दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। जबकि जिले में कोई माओवादी नहीं है।