India

अरुणाचल : आज से गृहमंत्री अमित शाह का दो दिवसीय अरुणाचल दौरा शुरू, 40 परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन, सुरक्षाबलों से करेंगे बातचीत

अरुणाचल : शनिवार यानी आज से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अरुणाचल प्रदेश का दो दिवसीय दौरा करेंगे और इस दौरान वह कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे तथा आधारशिला रखेंगे l गृहमंत्री के तौर पर यह शाह का अरुणाचल प्रदेश का यह दूसरा दौरा है। वह चीन-भारत सीमा पर अग्रिम इलाकों में तैनात सुरक्षाबलों के साथ बातचीत भी करेंगे l

वह चीन-भारत सीमा पर अग्रिम इलाकों में तैनात सुरक्षाबलों के साथ बातचीत भी करेंगे। गृहमंत्री इस दौरान नागरिक समाज के साथ भी बातचीत करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि शाह लोहित जिले के वाक्रो में भगवान परशुराम की 51 फुट ऊंची प्रतिमा की आधारशिला रखेंगे और करीब 40 परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

शनिवार को शाह तिरप जिले के नरोत्तम नगर में रामकृष्ण मिशन स्कूल के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद वह नामसाई जाएंगे। वह रविवार को सामाजिक संगठनों से मुलाकात करेंगे और नामसाई जिले में तेंगापानी के पास गोल्डन पगोडा में पूजा-अर्चना करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि बाद में शाह नामसाई जनरल ग्राउंड में एक जनसभा को संबोधित करेंगे और महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे।

उन्होंने बताया कि गृहमंत्री नामसाई में सेना, आईटीबीपी, एसएसबी, असम राइफल्स, बीआरओ और राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) के कर्मियों के साथ सुरक्षा और विकास समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे तथा दिल्ली रवाना हो जायेंगे। इससे पहले उन्होंने 34वें राज्य स्थापना दिवस समारोह में भाग लेने के लिए फरवरी 2020 में पूर्वोत्तर राज्य का दौरा किये थे। तब उनके दौरे का चीन ने कड़ा विरोध किया था।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top