India

कर्नाटक: जातिगत भेदभाव के खिलाफ कांग्रेस विधायक ने एक कदम आगे बढ़कर दिया संदेश, किया यह हैरान करने वाला कारनामा….

कर्नाटक: कर्नाटक में एक कांग्रेस विधायक ने समुदायों के बीच दरार पैदा करने वाले कट्टरपंथी तत्वों पर जमकर निशाना साधा है, लेकिन जो तरीका अपनाया वह काफी चर्चा में हैl अक्सर देखा जाता है कि जाति विचारधारा को दूर करने के लिए नेता दलित के घर भोजन करते हैं। लेकिन कांग्रेस के चामराजपेट विधायक जमीर ए खान ने एक कदम आगे बढ़कर जातिगत भेदभाव के खिलाफ संदेश दिया है।

दरअसल जातिगत भेदभाव के खिलाफ एक उदाहरण स्थापित करने के प्रयास में कांग्रेस के चामराजपेट से विधायक बी जेड ज़मीर ए खान ने दलित समुदाय के स्वामी नारायण को खाना खिलाया और फिर नारायण के मुंह से निकालकर वहीं चबाया हुआ खाना खुद खाया l घटना रविवार को चामराजपेट के एक कार्यक्रम के दौरान की है l

विधायक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।वीडियो में देखा जा सकता है एक सभा चल रही है और वहां काफी सारे लोग भी मौजूद हैं। इस दौरान विधायक जमीर खान दलित समुदाय के स्वामी नारायण को खाना खिलाते हैं और फिर नारायण को बोलते हैं वह उनको अपना झूठा खाना खिलाएं। इसके बाद स्वामी नारायण अपने मुंह से खाना निकालते हैं और विधायक जमीर खान के मुंह में खाना डाल देते हैं।

इस दौरान लोग खूब जोर-जोर से ताली बजाते हैं और विधायक भी काफी उत्साहित होकर मेज को पीटते हैं। वहीं सोशल मीडिया पर इस वीडियो को आने के बाद कुछ लोग इसका मजाक बना रहे हैं तो कुछ लोग भाईचारे के लिए विधायक की तारीफ भी कर रहे हैं।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top