India

राष्ट्रपति चुनाव: राष्ट्रपति चुनाव के लिए समर्थन मांगने के लिए पहुँची द्रौपदी मुर्मू से दिल्ली भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

राष्ट्रपति चुनाव: 18 जुलाई को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होना है। ऐसे में द्रौपदी मुर्मू विधायकों का समर्थन हासिल करने के लिए अलग-अलग राज्यों का दौरा कर रही हैं। वह अगले माह होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए समर्थन मांगने मे लगी हुई है l इसी क्रम में आगामी राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन मांगने के लिए द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली मे भाजपा नेताओं के साथ एक शिष्टाचार मुलाकात की, दिल्ली के सांसद व विधायकों के प्रतिनिधिमंडल से मुर्मू ने समर्थन मांगते हुए यह भी कहा कि दिल्ली देश का दिल है और यह हम सब के लिए बड़े गर्व की बात है।

एक आदिवासी महिला को राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनाकर राजग ने अपनी नीति स्पष्ट कर दी है। आदिवासी महिला के रूप में कभी नहीं सोचा था कि इस पद का उम्मीदवार बनाया जाएगा। आजीवन महिला, गरीब, आदिवासियों के लिए काम किया है। जिंदगी में जो भी चुनौती आई है, उसे स्वीकार किया है और हमेशा अच्छा बनने का प्रयास किया है। देश के लिए हमेशा काम करने के लिए तैयार थी, हूं और रहूंगी।

मुलाकात के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने बताया कि दिल्ली भाजपा द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति उम्मीदवार के रूप में पूर्ण समर्थन करती है। उन्होंने आगे कहा कि जनजाति वर्ग से आने वाली महिला को देश के सर्वोच्च पद पर नामित करने का निर्णय नरेंद्र मोदी जैसे प्रधानमंत्री ही ले सकते हैं। जीवन में आने वाली तमाम समस्याओं के बावजूद द्रौपदी मुर्मू सामाजिक सेवा करने से पीछे नहीं हटीं। स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार किसी आदिवासी महिला को सर्वोच्च पद पर नामित करना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिया एक ऐतिहासिक निर्णय है।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top