देश में कोरोना: देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। बीते पांच-छह दिनों में देश में कोरोना मामलों में तेजी से घटबढ़ हुई है। कई राज्यों में मरीज तेजी से बढ़े हैं तो कहीं कम हुए हैं। दैनिक संक्रमण दर में भी बढ़ोतरी हुई है। आज देश मे कोरोना मामलों में कल की तुलना में आज थोड़ी बढ़ोत्तरी हुई है, देश में गुरुवार को आठवें दिन 20 हजार से ज्यादा नए कोरोना केस मिले हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार को अपडेट आंकड़ों के अनुसार, देश में आज 20,557 मामले सामने आए हैं। देश में संक्रमण दर अभी भी स्वास्थ्य विशेषज्ञों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 20,557 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 19,216 लोग महामारी से उबर गए, जबकि 44 लोगों ने इसके आग हार मान ली। आज देश में सक्रिय कोरोना केस की संख्या 1,456,323 दर्ज हुई।
बीते कई दिनों मे देश में कोरोना मामलों में तेजी से हुई दैनिक घट-बढ़…..
28 जुलाई- 20,557
27 जुलाई- 18,313
26 जुलाई- 14,830
25 जुलाई- 16,866
24 जुलाई- 20,279
23 जुलाई- 21,411
22 जुलाई- 21,880
21 जुलाई- 21,566
20 जुलाई- 20,557