Politics

राजनीति: सपा को एक और झटका, योगेंद्र तोमर ने दिया राष्ट्रीय सचिव पद से इस्तीफा

सपा को झटका: लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को एक बाद एक झटके मिल रहे है। स्वामी प्रसाद मौर्य और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम शेरवानी के पार्टी छोड़ने के बाद सपा को एक और बड़ा झटका लगा है। ताजा झटका सपा को पश्चिमी यूपी के संभल से मिला है। सपा नेता ठाकुर योगेंद्र सिंह तोमर ने राष्ट्रीय सचिव ने पद से इस्तीफा दे दिया है।राष्ट्रीय सचिव ठाकुर योगेंद्र सिंह तोमर पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम इकबाल शेरवानी के ज़्यादा करीबी माने जाते हैं।

21 फरवरी को योगेंद्र पाल सिंह तोमर ने राष्ट्रीय सचिव पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने इसका पत्र सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेज दिया है। पत्र में उन्होंने लिखा है कि कहा है कि अब तक की राजनीति पांच बार के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम शेरवानी के साथ ही की है। अब वह सपा से अलग हो गए, ऐसे में उनके लिए भी पार्टी के साथ रहने का कोई औचित्य नहीं हैं। पार्टी में अल्पसंख्यकों के साथ ही सामान्य और पिछड़े वर्ग की अनदेखी हो रही है।

योगेंद्र पाल सिंह तोमर ने पत्र में कहा कि पार्टी में मुसलमानों के साथ ही सामान्य और पिछड़े वर्ग उपेक्षा से परेशान होकर राष्ट्रीय सचिव पद से इस्तीफा दे रहा हूं। पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम शेरवानी के साथ सपा की सदस्यता ग्रहण की थी। पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम शेरवानी की कर्मठता के बाद भी उन्हें राज्यसभा नहीं भेजा गया। सपा की पीडीए नाम की राजनीति भी अब दिखावा लगती है। कई बार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से क्षेत्रीय और ब्राह्मण हित में बात करने के प्रयास किए गए, मगर उन्होंने इस बात को सुनना ही पसंद नहीं किया। पार्टी में कार्यकर्ताओं की भावनाओं का भी सम्मान नहीं हो रहा है। इससे मन काफी आहत है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम शेरवानी के सपा से त्याग पत्र देने के बाद इनके भी समाजवादी पार्टी छोड़ने की अटकले लगाईं जा रही थीं। बता दें कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने 28 जून 2023 को अलीगढ़ के लक्ष्मीबाई मार्ग स्थित जापान हाऊस के पार्क व्यू अपार्टमेंट निवासी योगेंद्र पाल सिंह तोमर को पार्टी में राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी दी थी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top